न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:Gen Z के प्रदर्शन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति की दो टूक—विरोध हो, लेकिन संस्कार और संयम के साथ BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती
Home » छापेमारी » “रुड़की में एसटीएफ का बड़ा धमाका: साउथ सिविल लाइंस में छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद—मौके पर हंगामा, महिलाओं ने टीम को रोका!”

“रुड़की में एसटीएफ का बड़ा धमाका: साउथ सिविल लाइंस में छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद—मौके पर हंगामा, महिलाओं ने टीम को रोका!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। साउथ सिविल लाइंस रुड़की क्षेत्र में एसटीएफ देहरादून की टीम ने छापेमारी करते हुए 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। बरामद सिलेंडरों में अधिकांश सिलेंडर ‘इंद्रा गैस’ नामक कंपनी के बताए जा रहे हैं। सभी सिलेंडर खाली पाए गए हैं। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उक्त सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जिनकी वहां एक निजी कंपनी की गैस एजेंसी संचालित है। जिस स्थान से सिलेंडर बरामद हुए, उसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। गोदाम के ठीक सामने एजेंसी स्वामी का आवास भी है। छापेमारी के दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मदन रावत भी मौके पर पहुंचे। एसटीएफ टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, एसआई विद्यादत्त जोशी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगाईं, महेंद्र सिंह नेगी, संजय तथा सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।

सिलेंडरों की सूचना पर पहुंची एसटीएफ टीम ने कथित गोदाम में प्रवेश कर सिलेंडरों की गिनती की और कागजी कार्रवाई के लिए बाहर निकली। इसी दौरान सामने स्थित घर में मौजूद महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की और गोदाम में ताला जड़ दिया। इसके बाद वे घर के अंदर जाकर दरवाजे बंद कर बैठ गईं। टीम के काफी प्रयासों के बावजूद महिलाएं बाहर नहीं आईं।

 

ALSO READ  "Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 3 9
Users Today : 884
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 3 9
Users Today : 884
Users Yesterday : 1179