न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » छापेमारी » “हरिद्वार में मिलावटखोरों और नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं: हाईवे पर खाद्य विभाग की बड़ी रेड, कई प्रतिष्ठान जांच के घेरे में, नोटिस, चालान और कोर्ट केस से बढ़ी कारोबारियों की चिंता”

“हरिद्वार में मिलावटखोरों और नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं: हाईवे पर खाद्य विभाग की बड़ी रेड, कई प्रतिष्ठान जांच के घेरे में, नोटिस, चालान और कोर्ट केस से बढ़ी कारोबारियों की चिंता”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आम जनता को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (एनएच-58) क्षेत्र में ज्वालापुर से बहादराबाद टोल प्लाजा तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सैंपलिंग, नोटिस और चालान की कार्रवाई की गई।

खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल छह खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

विभाग की टीम जैसे ही विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंची, खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, भंडारण प्रणाली और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की।निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आईं, जिस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

दो खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हुई। इस पर विभागीय टीम ने दो खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए। इन नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट या मानकों के विपरीत सामग्री पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गंदगी मिलने पर जारी किया नोटिस

अभियान के दौरान एक प्रतिष्ठान में गंदगी और अस्वच्छता की स्थिति पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया तथा तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि भविष्य में भी ऐसी स्थिति पाई गई तो और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अनियमितताओं पर चालान और न्यायालयी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं भी सामने आईं। नियमों के उल्लंघन पर विभाग द्वारा एक चालान किया गया। इसके अलावा दो खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर करने की कार्रवाई भी की गई है।विभाग का कहना है कि खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुसार पूरे जनपद में खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है जहां बड़ी संख्या में लोग खाद्य सामग्री खरीदते हैं।उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इसके लिए समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेंगे।

त्योहारों और यात्राओं को देखते हुए बढ़ाई गई निगरानी

अधिकारियों के अनुसार आगामी धार्मिक आयोजनों, यात्राओं और बढ़ती भीड़ को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निगरानी और सघन कर दी है।

विशेष रूप से हाईवे, बाजारों, ढाबों, मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर नियमित जांच की जा रही है ताकि लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

जनता से भी की सहयोग की अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री, गंदगी या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन दिखाई दे तो उसकी सूचना विभाग को दें। विभाग द्वारा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।विभाग का कहना है कि सुरक्षित भोजन हर नागरिक का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 6 5
Users Today : 48
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 6 5
Users Today : 48
Users Yesterday : 938