न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » “कांवड़िये पर गोली चलाकर फरार हुआ पिल्ला गैंग का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन — गैंग के 22 बदमाश पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे!”

“कांवड़िये पर गोली चलाकर फरार हुआ पिल्ला गैंग का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन — गैंग के 22 बदमाश पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों तथा हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली कनखल क्षेत्र में प्राप्त हो रही मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमों को जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

पिछले दिनों गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ कहासुनी के दौरान फायरिंग कर एक कांवड़िये को घायल करने, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना कनखल पर मुकदमा अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए मामले में अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में आज एक और आरोपी को दबोचा गया।

पिल्ला गैंग से संबंधित मामलों में अब तक कुल 22 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। आरोपित जतिन पुत्र पवन कुमार निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 8 2
Users Today : 65
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 8 2
Users Today : 65
Users Yesterday : 938