न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » मनरेगा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 14 ग्राम विकास अधिकारी दंडित, कई पर सख्त शिकंजा

मनरेगा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 14 ग्राम विकास अधिकारी दंडित, कई पर सख्त शिकंजा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में लापरवाही बरतने पर 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। यह कार्रवाई मनरेगा पोर्टल पर श्रमिकों की त्रुटिपूर्ण फोटोग्राफ्स अपलोड करने के मामले में की गई है।

विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायतों के बाद सीडीओ ने सभी विकास खण्डों को निर्देशित किया था कि वे एनएमएमएस एप के माध्यम से अपलोड हो रही उपस्थिति की जांच करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जाँच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के तहत न सिर्फ 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, बल्कि 11 ग्राम रोजगार सेवकों की वार्षिक मानदेय वृद्धि (2025-26) पर भी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही संबंधित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं और मेटों को कार्य से हटा दिया गया है। मनरेगा उप कार्यक्रम अधिकारियों पर अर्थदंड लगाया गया है, जबकि कार्यक्रम अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है।

सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में जाकर प्रगति पर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण करें और उसका भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। साथ ही, इसकी आख्या नियमित रूप से जिला स्तर पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह कदम मनरेगा योजना की पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया सख्त प्रशासनिक निर्णय है।

ALSO READ  फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट आवेदन का मामला, हरिद्वार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 6
Users Today : 209
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 6
Users Today : 209
Users Yesterday : 930