न्यूज़ फ्लैश
“मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का मिला सम्मान — हरीश अधिकारी बने निरीक्षक, SSP ने पहनाए स्टार!” “कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, कांवड़ियों को उकसाने वाले दिल्ली के 4 युवक गिरफ्तार!” “SIR का दूसरा चरण शुरू: घर-घर पहुंच रहे नोटिस, बूथ स्तर पर होगी सुनवाई… ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तुरंत जांच लें अपना नाम, चूक गए तो पड़ सकता है भारी!” “मानव तस्करी के खिलाफ हरिद्वार में गूंजी जागरूकता की हुंकार, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का दिया मजबूत संदेश!” “Haridwar: पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद” “2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन”
Home » कार्यवाही » “SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त तेवरों का असर — बहादराबाद पुलिस ने इंडिका कार से 300 किलो गोमांस संग तीन तस्कर दबोचे, मचा हड़कंप!”

“SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त तेवरों का असर — बहादराबाद पुलिस ने इंडिका कार से 300 किलो गोमांस संग तीन तस्कर दबोचे, मचा हड़कंप!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान का असर बहादराबाद क्षेत्र में स्पष्ट दिखा। गुरुवार प्रातः थाना बहादराबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 300 किलोग्राम गोमांस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रही एक संदिग्ध इंडिका कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की, लेकिन थाना मोबाइल और हाईवे पेट्रोल टीम की मदद से कार को क्रिस्टल वर्ल्ड के पास घेराबंदी कर रोका गया। मौके से दो संदिग्धों को दबोच लिया गया, जबकि एक आरोपी बाद में शांतरशाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने आठ कट्टों में भरा संदिग्ध गोमांस बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मांस देवबंद (उत्तर प्रदेश) से लाकर भांरापुर और ज्वालापुर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में मांस का सैंपल लिया गया और शेष सामग्री को अम्लीय छिड़काव कर नष्ट कर दिया गया।गिरफ्तार आरोपितों में गुल मोहम्मद, शोभन और नदीम शामिल हैं, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बरामद इंडिगो कार को भी कब्जे में लिया है।इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, अमित नौटियाल, कांस्टेबल चंदन, शाह आलम, प्रीतम व PRD अमजद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 0 7 3
Users Today : 718
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 0 7 3
Users Today : 718
Users Yesterday : 723