न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी!
Home » उत्साह » हरिद्वार में “एक शाम प्रभु श्री राम के नाम” — दीपावली उत्सव में त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, यह पर्व संस्कृति, स्वदेशी और समाज के संगम का प्रतीक है

हरिद्वार में “एक शाम प्रभु श्री राम के नाम” — दीपावली उत्सव में त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, यह पर्व संस्कृति, स्वदेशी और समाज के संगम का प्रतीक है

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार का दीपावली मिलन कार्यक्रम “एक शाम प्रभु श्री राम के नाम” भजन संध्या का आयोजन प्रेम नगर आश्रम में संपन्न हुआ भजन संध्या के प्रारंभ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया प्रदेश में आई भीषण दैवीय आपदाओं के कारण भजन संध्या का आयोजन किया गया और मृतक आत्माओं की शांति की प्रार्थना भी की गई।इस अवसर पर हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में बृहस्पतिवार शाम को भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भजन संध्या आयोजित की गईउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर को स्वदेशी से सजाना चाहिए और दीपों की रोशनी से उजाला फैलाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेगा। रावत ने दीपावली को रोशनी के साथ-साथ स्वाभिमान और स्वदेशी का उत्सव बताया।विधायक मदन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार शरद ऋतु के आगमन के साथ आता है, और घर की सफाई, पारंपरिक व्यंजन, और दिए जलाने जैसी प्रथाएँ मौसम के बदलाव के अनुरूप हैं और स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्री मती किरण जैसल ने कहा कि सबको मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने हिस्से का योगदान देना चाहिए, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकें. उन्होंने कहा कि इस समारोह में न केवल दीपावली की खुशियों को साझा किया गया, बल्कि लोगों के बीच सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दिया. समारोह की समाप्ति

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संकल्प लिया। संचालन भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी द्वारा किया गया

आज की भजन संध्या में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, भाजपा के प्रदेश सह–मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सुभाष चंद्र, अन्नू कक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, संदीप अग्रवाल, जिला मंत्री रिशु चौहान,पारुल चौहान, भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह–संयोजक सचिन अग्रवाल, महेंद्र धीमान, सुशील त्यागी, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर, पूर्व राज्य मंत्री सुशील चौहान, मास्टर नागेंद्र, पवन तोमर,ललित नैयर,नीरज त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बजाज,प्रशांत शर्मा,राजेंद्र कटारिया, शशांक भट्ट,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजन चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता, पार्षद ललित रावत,दीपक शर्मा, सपना शर्मा, मोनिका सैनी आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  "मंगलौर सहकार की बड़ी धमक: पूर्वी–पश्चिमी समितियों की विजयी टीम ने स्वामी यतीश्वरानन्द से की खास मुलाकात, सहकारिता जगत में बढ़ी हलचल और उत्साह"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 1 3
Users Today : 504
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 1 3
Users Today : 504
Users Yesterday : 1019