न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » सुसाइट » हरिद्वार: लावारिस कार में मिला सुसाइड नोट, युवक की तलाश में गंगनहर में सर्च ऑपरेशन जारी

हरिद्वार: लावारिस कार में मिला सुसाइड नोट, युवक की तलाश में गंगनहर में सर्च ऑपरेशन जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक लावारिस कार मिलने से सनसनी फैल गई।

रेगुलेटर पुल के निकट जटवाड़ा पुल के पास चेतक पुलिस को रूटीन गश्त के दौरान एक सफेद रंग की इको स्पोर्ट कार (UK 07 BA 8423) खड़ी मिली।

कार के बोनट पर एक चाबी रखी थी, जिससे पुलिस को शक हुआ। जांच करने पर कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसके पास ही गंगनहर किनारे एक जोड़ी चप्पल भी मिली।

मामले की जानकारी तत्काल प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को दी गई। जांच में पाया गया कि कार अरुण धीमान पुत्र सोमदत्त धीमान, निवासी ग्राम फतवा, थाना लक्सर के नाम पर रजिस्टर्ड है।

अरुण के भाई पंकज धीमान को संपर्क कर मौके पर बुलाया गया। पंकज ने पुष्टि की कि यह कार उसके भाई अरुण की है। उसने बताया कि अरुण का पिछले छह माह से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और मामला तलाक तक पहुंच चुका है, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

पुलिस प्रथम दृष्टया इसे पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का मामला मान रही है। जल पुलिस की मदद से गंगनहर में युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938