न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हमला » “भाजपा नेता सुबोध सैनी पर जानलेवा हमला नाकाम, CCTV में कैद हुई वारदात”जांच में जुटी पुलिस

“भाजपा नेता सुबोध सैनी पर जानलेवा हमला नाकाम, CCTV में कैद हुई वारदात”जांच में जुटी पुलिस

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के आदर्शनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद सुबोध सैनी पर उनके ही कार्यालय में चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया।

यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबोध सैनी रोज की तरह सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने ऑफिस में बैठे थे, तभी दो युवक अचानक चाकू लेकर भीतर घुस आए।

उन्होंने भाजपा नेता पर वार करने की कोशिश की, लेकिन सुबोध सैनी ने साहस दिखाते हुए हमलावरों से मुकाबला किया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की।

हमलावर कुछ देर तक हाथापाई के बाद अपनी जान बचाकर ऑफिस से भाग निकले और बाहर खड़ी एक सफेद रंग की वैगनआर कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

गनीमत रही कि हमले में सुबोध सैनी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया है, जो अब पुलिस जांच में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है।

भाजपा नेता सुबोध सैनी ने इस घटना की सूचना तुरंत सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कई टीमों को सक्रिय कर दिया है और कार की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

यह घटना न केवल सुबोध सैनी की बहादुरी का उदाहरण है बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। स्थानीय जनता ने भी प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ALSO READ  “हरिद्वार में विजिलेंस टीम पर हमला: पथरी के बहादुरपुर जट में सुबह-सुबह छापेमारी के दौरान बवाल, आरोपियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज की तैयारी — इलाके में पुलिस तैनात, हालात पर कड़ी नजर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 1
Users Today : 214
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 1
Users Today : 214
Users Yesterday : 930