न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » कार्यवाही » “शिवालिक नगर के होटल में देर रात DJ को लेकर मचा बवाल, “DJ वाले बाबूजी” समेत 5 लोग पुलिस हिरासत में, शराब के नशे में हुई मारपीट के बाद रानीपुर पुलिस का त्वरित एक्शन”

“शिवालिक नगर के होटल में देर रात DJ को लेकर मचा बवाल, “DJ वाले बाबूजी” समेत 5 लोग पुलिस हिरासत में, शराब के नशे में हुई मारपीट के बाद रानीपुर पुलिस का त्वरित एक्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में स्थित शिवालिक नगर के एक होटल में देर रात पार्टी के दौरान जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 की रात होटल विस्तारा में आयोजित पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, पार्टी में शामिल लोग शराब के नशे में थे और समझाने के बावजूद झगड़ा शांत नहीं कर रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार, अभिमन्यु चौहान, अनुज झा, चितरंजन और रजत शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम का नेतृत्व चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत ने किया। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।

ALSO READ  माधोपुर अंडरपास से चार शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, लैपटॉप और सोने की चेन बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496