न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » महाकुंभ » “कोटद्वार में सजा उद्योगों का महाकुंभ, हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का भव्य समापन—उद्यमिता बनी प्रदेश की तरक्की की नई ताकत”

“कोटद्वार में सजा उद्योगों का महाकुंभ, हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का भव्य समापन—उद्यमिता बनी प्रदेश की तरक्की की नई ताकत”

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का रविवार को कोटद्वार स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में समापन हो गया। समापन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षा एवं स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के एक्सपो स्थानीय उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलती है और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करें और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।तीन दिवसीय इस एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने एक्सपो में पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया और उद्यमियों के कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जाधारी ऋषि कंडवाल, महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक उपासना सिंह, विवेक चौहान, सुनील गुप्ता, बालेन्द्र कुमार, मयंक कोठारी, ममता, विवेक अग्रवाल, जयदीप बिष्ट, अजय गुप्ता सहित लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में महिला सशक्तिकरण का महाकुंभ: 6 ब्लॉकों में लगे शिविरों से 120 स्वयं सहायता समूहों को मिला 1.81 करोड़ का बूस्ट, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा महिला शक्ति का कारवां"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 3
Users Today : 940
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 3
Users Today : 940
Users Yesterday : 728