न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » कार्यवाही » उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, हरिद्वार से तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के लेनदेन का खुलासा

उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, हरिद्वार से तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के लेनदेन का खुलासा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 29 मार्च 2026। उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और साइबर क्राइम पुलिस ने म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए हरिद्वार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम पर फर्जी फर्म बनवाता था और उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह ने बताया कि इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन में किया जाता था। गिरोह इसके बदले मोटा कमीशन वसूलता था। जांच में सामने आया कि इन खातों में विभिन्न राज्यों के पीड़ितों की लाखों रुपये की धनराशि ट्रांसफर हुई है। मामले में देहरादून साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में रवि, राजन चौधरी और विनीत राणा शामिल हैं। इनके कब्जे से एक कार, कई पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन, आधार व पैन कार्ड सहित फर्जी फर्मों की मुहरें बरामद की गई हैं। STF टीम अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और बैंक खातों व डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।

STF ने आम जनता से अपील की है कि अंजान कॉल, फर्जी निवेश योजनाओं और “डिजिटल अरेस्ट” जैसे झांसे से सतर्क रहें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी—सरसों तेल और आइसक्रीम के नमूने लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 5 8
Users Today : 583
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 5 8
Users Today : 583
Users Yesterday : 496