न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “21 घंटे में पुलिस का जबरदस्त एक्शन: शिवालिक नगर चैन लूट का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गैंग का शातिर दबोचा—नशे की लत ने बनाया अपराधी!”

“21 घंटे में पुलिस का जबरदस्त एक्शन: शिवालिक नगर चैन लूट का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गैंग का शातिर दबोचा—नशे की लत ने बनाया अपराधी!”

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। हरिद्वार के शिवालिक नगर क्षेत्र में हुई चैन लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 21 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अभी फरार है।घटना 23 मार्च 2026 की रात की है, जब शिवालिक नगर निवासी सत्यशील वत्स की मेडिकल स्टोर पर दो युवक पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और मौका देखकर दुकानदार के गले से सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसके बाद 25 मार्च को बहादराबाद स्थित बीएचईएल तिराहे के पास से आरोपी अनमोल गर्ग (24) निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूटी गई चेन का हिस्सा, एक अवैध चाकू और 200 रुपये नकद बरामद हुए।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथी आशीष उर्फ पगला के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देता था। दोनों ने पहले इलाके की रैकी की और फिर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ALSO READ  "भगवानपुर में खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर! तहसीलदार अनिल गुप्ता की टीम ने रातों-रात पकड़ी अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, इस महीने 15 गाड़ियों पर गिरी गाज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 4
Users Today : 431
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 4
Users Today : 431
Users Yesterday : 1033