(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए तहसील भगवानपुर प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए है।
इसी क्रम में ग्राम सभा सिसौना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत भरकर ले जाते हुए पकड़ा। पकड़े गए वाहन को थाना भगवानपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी मंडावर में आवश्यक कार्रवाई हेतु जमा कराया गया है।इस अभियान में तहसीलदार अनिल गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक संजय कुमार, सुभाष चौहान और लेखचंद गुप्ता मौजूद रहे। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन खनन पर पूरी तरह निगरानी रख रहा है और किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गौरतलब है कि केवल इस माह में ही तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 15 अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा जा चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से स्पष्ट हो रहा है कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता में अवैध खनन पर लगाम कसना एक अहम मुद्दा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की सख्ती से क्षेत्र में अब अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लगेगी।








































Users Today : 288
Users Yesterday : 930






