न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
Home » कार्यवाही » देहरादून में भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कांड: जूतों में ब्लूटूथ डिवाइस, 17 अभ्यर्थी गिरफ्तार

देहरादून में भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कांड: जूतों में ब्लूटूथ डिवाइस, 17 अभ्यर्थी गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित नॉन-टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा में बड़ी नकल का मामला सामने आया है।

रविवार को तीन परीक्षा केंद्रों—सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, पटेलनगर; दून इंटरनेशनल स्कूल, डालनवाला; और केंद्रीय विद्यालय एफआरआई—में कुल 17 अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से नकल करते हुए पकड़े गए। ये डिवाइस उन्होंने अपने जूतों में छुपा रखे थे।

इसके अलावा, एक व्यक्ति दूसरे की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया। वह फिरोजाबाद निवासी श्रीचंद था, जो सौरव सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था। दोनों आगरा के एक कोचिंग सेंटर में मिले थे और तीन लाख रुपये में परीक्षा दिलवाने का सौदा हुआ था।

पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज किए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) करवा रहा है और 14 से 19 मई तक देहरादून के आठ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।

सामूहिक नकल का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक युवक को बेहद छोटे फोन जैसे डिवाइस के साथ पकड़ा गया। इसके बाद सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच की गई और बाकी आरोपियों को भी पकड़ा गया।

जूते में छिपा रखी थी डिवाइस

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किस सॉल्वर गैंग से जुड़े हैं। प्रारंभिक जांच में यह गैंग देहरादून के बाहर का बताया जा रहा है।

ALSO READ  "अनीता भारती के नेतृत्व में हरिद्वार में ड्रग्स माफिया पर करारी चोट – मेडिकल स्टोर्स से लेकर दवा फैक्ट्रियों तक ताबड़तोड़ छापेमारी, नियम तोड़ने वालों में हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 8 7 3
Users Today : 329
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 8 7 3
Users Today : 329
Users Yesterday : 1097