न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “शिवालिक नगर, सिडकुल और नवोदय नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा धावा: 720 बैग कुट्टू आटा, मार्टों में भरे सैकड़ों बैग, खुले दूध पर भी शिकंजा! नमूनों की जांच अब रुद्रपुर लैब में, मिलावट पकड़ी गई तो होगी कड़ी कार्रवाई”

“शिवालिक नगर, सिडकुल और नवोदय नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा धावा: 720 बैग कुट्टू आटा, मार्टों में भरे सैकड़ों बैग, खुले दूध पर भी शिकंजा! नमूनों की जांच अब रुद्रपुर लैब में, मिलावट पकड़ी गई तो होगी कड़ी कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालिक नगर, सिडकुल और नवोदय नगर में छापेमारी अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम.एन. जोशी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीम ने कुट्टू के आटे के चार और खुले दूध के दो सैंपल लिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक रिटेल वितरण केंद्र से 720 बैग कुट्टू के आटे के मिले, जिनमें से एक का सैंपल जांच हेतु लिया गया। इसके अलावा शिवालिक नगर स्थित एक मार्ट से 160 बैग और दूसरे मार्ट से 190 बैग कुट्टू आटे के मिले। दोनों मार्ट से भी अलग-अलग सैंपल लिए गए। विभागीय टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी नमूनों को रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। गुणवत्ता जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी सैंपल में मिलावट या मानक से भिन्नता पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों और सप्लायर्स पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

ALSO READ  "नवरात्र में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: लक्सर में बिना बिल बिक रहा कुट्टू आटा जब्त, 14.5 किलो माल नष्ट, दो दुकानदारों पर गिरी नोटिस की गाज!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861