न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हंगामा » “पाडली गुर्जर में खून से सनी रंजिश: दोस्तों संग युवक पर ताबड़तोड़ चाकूवार, नाजुक हालत में अस्पताल रेफर”

“पाडली गुर्जर में खून से सनी रंजिश: दोस्तों संग युवक पर ताबड़तोड़ चाकूवार, नाजुक हालत में अस्पताल रेफर”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की स्थित गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पाडली गुर्जर गांव में देर रात आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी वसीम पुत्र मुस्तकीम पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात वसीम रुड़की से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गांव का ही अरमान पुत्र मुजम्मिल अपने दोस्तों के साथ बैठा था। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते भयंकर विवाद में बदल गई। विवाद के दौरान अरमान और उसके साथियों ने वसीम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया।हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल वसीम को ग्रामीणों और परिवारजन तुरंत सरकारी अस्पताल रुड़की ले गए।

डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हाई सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक को गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।गौरतलब है कि इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन गश्त बढ़ा दी है।गंगनहर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

तहरीर मिलते ही नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की प्राथमिक जांच जारी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

इस वारदात ने एक बार फिर गांव में पुरानी रंजिश और आपसी झगड़ों की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

ग्रामीणों का मानना है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पुलिस को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम उठाने होंगे।

Share This
ALSO READ  "कचहरी में प्रेम और परिजन आमने-सामने: मां ने बेटी के प्रेमी की की सरेआम पिटाई, कोर्ट मैरिज का दावा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 6 0
Users Today : 124
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 6 0
Users Today : 124
Users Yesterday : 1393