न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » जिम्मेदारी » “फूलमालाओं से गूँजा आवास: अनीस गौड़ बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष, जश्न में डूबा जनसैलाब”

“फूलमालाओं से गूँजा आवास: अनीस गौड़ बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष, जश्न में डूबा जनसैलाब”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में एक ऐतिहासिक क्षण उस समय देखने को मिला जब प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार  अनीस गौड़ जी को प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर भारी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। अनीस गौड़ जी का ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।ग्रामवासियों की सैकड़ों की उपस्थिति ने इस मौके को और भी खास बना दिया। सभी ने भाजपा की संगठनात्मक मजबूती एवं गरीब-अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अनीस गौड़ जी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों का लाभ पहुँचेगा।इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड मोहम्मद युसूफ मलिक ने स्वयं उपस्थित होकर अनीस गौड़ जी को सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और जनसमर्थन का प्रतीक रहा, जिसने एकता और सेवा भाव के संदेश को और प्रबल किया।

ALSO READ  "HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 6 3
Users Today : 355
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 6 3
Users Today : 355
Users Yesterday : 1253