न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » यात्रा » “शिव भक्ति की गूंज के साथ आरंभ हुई भगवान मध्यमहेश्वर की ग्रीष्मकालीन डोली यात्रा”

“शिव भक्ति की गूंज के साथ आरंभ हुई भगवान मध्यमहेश्वर की ग्रीष्मकालीन डोली यात्रा”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड।पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में प्रसिद्ध भगवान मध्यमहेश्वर की ग्रीष्मकालीन डोली यात्रा की प्रक्रिया शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में विधिवत प्रारंभ हो गई है।

भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव मूर्तियों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के गर्भगृह से सभा मंडप में लाया गया। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को नवीन अन्न का भोग अर्पित किया गया तथा विश्व शांति, सुख और समृद्धि की कामना की गई।

इस पावन अवसर पर उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान ओंकारेश्वर व भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

भगवान मध्यमहेश्वर की डोली यात्रा 19 मई को ओंकारेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर डगवाड़ी, ब्राह्मण खोली, मंगोलचारी, सलामी, फापज, मनसूना, बुरूवा, राऊलैंक व उनियाणा जैसे पड़ावों से होती हुई राकेश्वरी मंदिर, रांसी में प्रथम रात्रि विश्राम करेगी।

20 मई को डोली रांसी से प्रस्थान कर गौण्डार गाँव पहुंचेगी, जहाँ अंतिम रात्रि विश्राम होगा। 21 मई को डोली बनातोली, खटारा, नानौ, मैखम्भा और कूनचटटी जैसे यात्रा पड़ावों से होते हुए मध्यमहेश्वर धाम पहुंचेगी। धाम पहुंचने पर भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले जाएंगे।

भगवान मध्यमहेश्वर की ग्रीष्मकालीन डोली यात्रा हुई प्रारंभ

चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही ओंकारेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर प्रभारी रमेश नेगी के अनुसार, 2 मई से अब तक 7395 तीर्थ यात्री भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर चुके हैं।

यह यात्रा धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का भी जीवंत स्वरूप है।

ALSO READ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, तिरंगा शौर्य यात्रा में भी हुए शामिल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930