न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » यात्रा » चारधाम यात्रा और वीकेंड की भीड़ से हरिद्वार में उमड़ा यात्रियों का सैलाब, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन, पुलिस ने संभाली कमान

चारधाम यात्रा और वीकेंड की भीड़ से हरिद्वार में उमड़ा यात्रियों का सैलाब, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन, पुलिस ने संभाली कमान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और इस पर वीकेंड का असर भी साफ नजर आ रहा है। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के चलते देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड के प्रवेश द्वार हरिद्वार पहुंच रहे हैं। बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं, जिससे हरिद्वार में यात्रियों और वाहनों का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है।शनिवार सुबह से ही हरिद्वार में यात्री वाहनों का लगातार आना शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। बड़ी संख्या में वाहन हरिद्वार हाईवे पर पहुंचने से ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। कई जगहों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दे रहे हैं। इससे हाईवे और शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम जैसे हालात बन गए हैं। हालांकि, अभी तक पूरी तरह जाम नहीं लगा है, लेकिन स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। खुद एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा मौके पर मौजूद हैं और हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिसकर्मी लगातार ट्रैफिक को मैनेज कर रहे हैं ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चलती रहे।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक धीमा जरूर है,

लेकिन किसी स्थान पर पूर्ण जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस कंट्रोल रूम भी सक्रिय है और लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार में छठ महापर्व की गूंज: विष्णुलोक कॉलोनी से निकली भव्य कलश यात्रा, वरिष्ठ नेता राजवीर चौहान बोले — छठ पर्व भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 9 2
Users Today : 245
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 9 2
Users Today : 245
Users Yesterday : 930