न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
Home » हड़कंप » हरिद्वार के सुमन नगर में जंगली हाथी की दस्तक, दहशत में लोग

हरिद्वार के सुमन नगर में जंगली हाथी की दस्तक, दहशत में लोग

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के सुमन नगर में शनिवार रात एक जंगली हाथी के प्रवेश से हड़कंप मच गया। रात करीब 9 बजे हाथी कॉलोनी की गलियों में घूमता रहा, जिससे लोग भयभीत होकर घरों में दुबक गए।

छतों और खिड़कियों से लोग हाथी की गतिविधियों को देखते रहे, लेकिन पूरी रात डर का माहौल बना रहा।स्थानीय निवासी आदिल ने बताया कि उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, पर कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह पहली घटना नहीं है; इससे पहले भी इस इलाके में जंगली हाथियों की मौजूदगी देखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।मोहल्लेवासियों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि विभाग की निष्क्रियता के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में भोजन और पानी की कमी, साथ ही बढ़ते मानवीय अतिक्रमण के चलते जंगली हाथी अब रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने और आपातकालीन दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

जंगल से सटे रिहायशी इलाकों में अब असुरक्षा और भय का माहौल बन गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं। यह स्थिति वन्यजीवों और इंसानों दोनों के लिए खतरनाक बनती जा रही है, जिसे गंभीरता से लेना जरूरी है।

ALSO READ  मन्नाखेड़ी में सनसनी! पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 9 7 8
Users Today : 434
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 9 7 8
Users Today : 434
Users Yesterday : 1097