न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING :: हरिद्वार में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार! मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 35 पैकेट पेड़ा जब्त, 15 खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाई रोक BIG BREAKING:: केदारताल में कुदरत का कहर! बर्फीले पहाड़ों में जिंदगी की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से निकाले गए 3 शव, बाकी लापता लोगों पर टिकी निगाहें BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज: देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मैपिंग, मतदान केंद्रों पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं BIG BREAKING:: कोल्ड स्टोरेज से लेकर मोबाइल नेटवर्क तक विकास को मिलेगी रफ्तार! मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक चालू होगा त्यूणी अस्पताल BIG BREAKING:: अब नहीं सताएगी पानी की किल्लत! विधायक आदेश चौहान ने खोला विकास का नल, 78.40 लाख की पेयजल योजना से तीन गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत BIG BREAKING:: दीपावली से पहले प्रशासन का एक्शन मोड! रामनगर बाजार में संयुक्त मजिस्ट्रेट की छापेमारी, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी
Home » प्रदर्शन » BIG BREAKING:: रुड़की में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, हरक सिंह रावत और राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकली न्याय यात्रा

BIG BREAKING:: रुड़की में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, हरक सिंह रावत और राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकली न्याय यात्रा

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में उत्तराखंड की सरकार की असफलताओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रुड़की महानगर में न्याय यात्रा का आयोजन डॉ हरक सिंह रावत अध्यक्ष उत्तराखंड चुनाव अभियान समिति के नेतृत्व में तथा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता में रुड़की नगर निगम स्थित रविदास प्रतिमा से शुरू होकर सिविल लाइंस बाजार से होते हुए वीर महाराणा प्रताप की रुड़की चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर समाप्त हुई।

इस दौरान समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता जुलूस के रूप में सिविल लाइंस बाजार से होते हुए महाराणा प्रताप की मूर्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर सफल हो गई है जहां महिलाएं असुरक्षित हैं, किसानों को उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। युवा बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबसे ज्यादा छलने का काम युवा वर्ग के साथ किया है ।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की की तमाम विकास की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। रुड़की में अब कांग्रेस का विधायक बनाना होगा। उन्होंने रुड़की के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज रुड़की जो बेहाल है, वह भाजपा की सरकार की देन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रुड़की में कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद,कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व मेयर गौरव गोयल, रुड़की प्रभारी राव शेर मोहम्मद, सुरेश पाल राणा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष यास्मीन खान श्रीमती उदय जैन विकास त्यागी मुल्की राज सैनी ओवैस अंसारी डॉक्टर सुरेंद्र प्रजापति मेला राम डॉक्टर हरविंदर सिंह मीर, पूर्व मेयर यशपाल राणा सचिन गुप्ता महामंत्री संगठन मुनफेत अली मनोज सैनी सचिन चौधरी, प्रणय प्रताप,राजेंद्र बाड़ी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:सचिवालय कूच में गरजे संजय दाताराम चौहान, बोले—सम्मान, समानता और संविधान की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 5 5 8
Users Today : 461
Users Yesterday : 456
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 5 5 8
Users Today : 461
Users Yesterday : 456