न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सचिवालय कूच में गरजे संजय दाताराम चौहान, बोले—सम्मान, समानता और संविधान की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे! BIG BREAKING:देहरादून में नशे पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! कॉलेज में अचानक पहुंची टीम, 47 छात्र-छात्राओं के ड्रग टेस्ट से मचा हड़कंप! BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! कनखल में बिना लाइसेंस दौड़ रहा दूध वाहन पकड़ा, रुड़की में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रतिष्ठानों को नोटिस BIG BREAKING:प्रियंका गांधी से मिले हरीश रावत, उत्तराखंड के सियासी हालात और जनसरोकारों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:बहादराबाद के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, दानपात्र से साढ़े 3 लाख कैश और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण गायब, दूसरी वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Home » प्रदर्शन » BIG BREAKING:सचिवालय कूच में गरजे संजय दाताराम चौहान, बोले—सम्मान, समानता और संविधान की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे!

BIG BREAKING:सचिवालय कूच में गरजे संजय दाताराम चौहान, बोले—सम्मान, समानता और संविधान की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में मंगलवार को देहरादून में आयोजित सचिवालय कूच में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व एवं वर्तमान विधायकों, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सामाजिक सम्मान, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने जोरदार आवाज उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद उसी स्थान पर कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ यज्ञ किए जाने की घटना को सामाजिक भेदभाव और दलित सम्मान से जोड़ते हुए विरोध दर्ज कराया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST Act के तहत दर्ज मामले को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए।

सचिवालय कूच के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि दलितों का अपमान और पिछड़ों के सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर संजय दाताराम चौहान ने कहा कि वह 26 बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक की आवाज, हर वर्ग के सम्मान और क्षेत्र के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी धर्म या समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और संवैधानिक अधिकारों के लिए है।

ALSO READ  "हरिद्वार ट्रेवल्स कारोबारियों का बग़ावत ऐलान – सतपाल महाराज के बयान पर उबला गुस्सा, कहा प्रवचन में रहो मंत्रीजी… कारोबार हम संभाल लेंगे!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 2 0 7
Users Today : 69
Users Yesterday : 630
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 2 0 7
Users Today : 69
Users Yesterday : 630