न्यूज़ फ्लैश
“चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट” “हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक”
Home » प्रदर्शन » धामी सरकार के खिलाफ हरिद्वार में कांग्रेस का महा-बिगुल : देवपुरा चौक पर पुतला दहन कर कांग्रेसी नेताओं का हमला – “कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिला अपराध चरम पर, दलितों पर अत्याचार बढ़े… जनता 2027 में देगी करारा जवाब”

धामी सरकार के खिलाफ हरिद्वार में कांग्रेस का महा-बिगुल : देवपुरा चौक पर पुतला दहन कर कांग्रेसी नेताओं का हमला – “कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिला अपराध चरम पर, दलितों पर अत्याचार बढ़े… जनता 2027 में देगी करारा जवाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी के विरोध में देवपुरा चौक पर धामी सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में बदमाश और अराजक तत्व खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं।

जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण से साबित हो गया है कि उत्तराखंड में लोकतंत्र का चीरहरण हुआ है, जिसका परिणाम भाजपा को 2027 विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि धामी सरकार की ताकत केवल अराजकता और भय फैलाने तक सीमित है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि प्रदेश महिला अपराधों में हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और अंजू द्विवेदी ने कहा कि धामी सरकार में कानून और प्रशासन दोनों चरमरा गए हैं, जिससे जनता आक्रोशित है।

पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और विवेक भूषण विक्की ने कहा कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आमजन भयभीत है। एससी विभाग अध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और अमित चंचल ने आरोप लगाया कि दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं।

यूथ कांग्रेस नेताओं तुषार कपिल और नितिन तेश्वर ने कहा कि महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा व्याप्त है।इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रचना शर्मा, पार्षद सोहित सेठी,सन्नी कुमार,हिमांशु राजपूत, अरूण राघव,ओम मलिक,विजय प्रजापति ,करन सिंह राणा, महेंद्र गुप्ता,पूरन सिंह, वीरेंद्र भारद्वाज,शुभम जोशी, मंजू गोस्वामी,अज्जू खान, आशीष प्रधान,मनीष गुप्ता, ताहिर कुरैशी,संजय वाल्मीकि, विश्वास वालिया,शानू गिरी, मोहित गर्ग,अनुज गर्ग आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

123 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”