न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » घटना » डॉ. आंबेडकर की मूर्ति खंडित, गांव में तनाव, पुलिस आश्वासन के बाद मामला शांत

डॉ. आंबेडकर की मूर्ति खंडित, गांव में तनाव, पुलिस आश्वासन के बाद मामला शांत

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार :रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

गुरुवार सुबह रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार जब गांव के पार्क में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बाबा साहेब की मूर्ति का ऊपरी हिस्सा खंडित है।

यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त किया।घटना की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया।

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित थाने को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। भीम आर्मी एकता मिशन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सुमन नगर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा कुछ शांत हुआ।

फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और अराजक तत्वों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

ALSO READ  "डाडा जलालपुर में बाइक खड़ी करने के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, कई घायल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 4 8
Users Today : 804
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 4 8
Users Today : 804
Users Yesterday : 1097