न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » निरीक्षण » प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया चारधाम पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया चारधाम पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार – हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं — जैसे पंजीकरण काउंटर, बैठने की सुविधा, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा और सुरक्षा — का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री महाराज ने केंद्र पर उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने पंजीकरण व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी यात्री को पंजीकरण में कोई परेशानी न हो और हर श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर लौटे।

चारधाम यात्रा के आंकड़े: अब तक कुल 31,16,655 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं:

यमुनोत्री: 5,08,041

गंगोत्री: 5,59,272

केदारनाथ: 10,40,901

बद्रीनाथ: 9,46,619

हेमकुंड साहिब: 61,822

वहीं अब तक कुल 11,55,386 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं:

यमुनोत्री: 2,10,908

गंगोत्री: 1,96,200

केदारनाथ: 4,53,414

बद्रीनाथ: 2,94,864

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जानकारी: श्री महाराज ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है।

इस वर्ष 250 यात्री इस यात्रा पर जाएंगे, जो लिपुलेख मार्ग से होगी। उन्होंने बताया कि अब भारत के लिपुलेख से भी कैलाश दर्शन संभव हो सकेगा।

उपस्थित अधिकारी:
इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, तहसीलदार सचिन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  हरकी पैड़ी पर DM और SSP का संयुक्त निरीक्षण: भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा और सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930