न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कार्यवाही » “रूड़की में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध मेडिकल स्टोर से 4800 नारकोटिक्स कैप्सूल और नशीली सिरप बरामद

“रूड़की में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध मेडिकल स्टोर से 4800 नारकोटिक्स कैप्सूल और नशीली सिरप बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के कोतवाली सिविल लाइन्स क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जौरासी में औषधि विभाग, ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक अवैध मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई की गई।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नशीली दवाइयों की बरामदगी हुई।औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में ड्रग विभाग, एएनटीएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से 4800 नारकोटिक्स कैप्सूल, 29 नशीले सिरप और अन्य नारकोटिक दवाइयां बरामद की गईं। स्टोर संचालक शाहरूख पुत्र मोहम्मद अनीस, जो कि बिना लाइसेंस के मेडिकल चला रहा था,

को मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी वैध बिल या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि यह मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और यहां से दवाइयों की बिक्री नशे के रूप में की जा रही थी।

आरोपी ने खुद को मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया। बरामद दवाइयां नशीली प्रवृत्ति की हैं,

जिनका दुरुपयोग युवाओं में नशे के लिए किया जाता है। टीम ने दवाओं को जब्त कर, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पकड़ा गया आरोपी:

शाहरूख पुत्र मोहम्मद अनीस

पुलिस टीम:

एस.ई. चंद मोहन सिंह

कांस्टेबल प्रदीप भंडारी

कांस्टेबल अनूप लिंगवाल

ड्रग विभाग टीम:

अनीता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर, हरिद्वार

मेघा, ड्रग इंस्पेक्टर, हरिद्वार

अमित कुमार आजाद, ड्रग इंस्पेक्टर, रुद्रप्रयाग

ऋषभ धामा, ड्रग इंस्पेक्टर, टिहरी गढ़वाल

ANTF टीम:

एसआई रणजीत सिंह तोमर

हेड कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी

हरिद्वार जिले में औषधि विभाग द्वारा लगातार औचक निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। विभाग का उद्देश्य जनस्वास्थ्य की रक्षा करते हुए अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाना है।

ALSO READ  हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 811