न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन
Home » पलटवार » “रानीपुर में सियासत गरमाई: विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा का पलटवार— “विकास और लोकप्रियता से बौखलाया विपक्ष, जनता फिर देगी भाजपा को आशीर्वाद”

“रानीपुर में सियासत गरमाई: विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा का पलटवार— “विकास और लोकप्रियता से बौखलाया विपक्ष, जनता फिर देगी भाजपा को आशीर्वाद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं द्वारा रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय पर किए गए प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को पूरी तरह राजनीतिक नौटंकी बताते हुए इसे विपक्ष की हताशा और बौखलाहट का प्रतीक करार दिया है।

भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस आज जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है और क्षेत्र में विधायक आदेश चौहान की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर इस तरह के प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा में पिछले वर्षों के दौरान सड़क, पेयजल, विद्युत, जनसुविधाओं और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर जो काम हुए हैं, उन्हें जनता भली-भांति देख रही है।

“जनता का विश्वास भाजपा के साथ, कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी”

अतुल वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता केवल चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय दिखाई देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे नेता बरसाती मेंढ़कों की तरह चुनावी मौसम में बाहर निकलते हैं

और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अनावश्यक प्रदर्शन करते हैं। लेकिन जनता अब ऐसे राजनीतिक हथकंडों को समझ चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि विधायक आदेश चौहान लगातार क्षेत्र में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यही कारण है

कि रानीपुर विधानसभा में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है।

ALSO READ  "BIG BREAKING:वार-पलटवार भूले स्वामी रामदेव, रक्षाबंधन पर कंगना को भेजी मिठाई-उपहार, बोले—“विवाद नहीं, संवाद से मिटेंगे मतभेद”

 “विकास की राजनीति बनाम प्रदर्शन की राजनीति”

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों का भाजपा की कार्यशैली या लोकप्रियता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विधायक आदेश चौहान के विकास कार्यों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

अंत में भाजपा ने विश्वास जताया कि रानीपुर की जनता विकास और सुशासन के साथ खड़ी है तथा आने वाले चुनावों में भी भाजपा को पहले की तरह समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जनता के हितों के लिए भाजपा का विकास अभियान लगातार जारी रहेगा।

“रानीपुर में विकास पर भरोसा, भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया राजनीतिक हताशा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 5
Users Today : 157
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 5
Users Today : 157
Users Yesterday : 1368