न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन
Home » कार्यवाही » “चारधाम यात्रा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: 15 होटल-ढाबों पर छापा, 6 को नोटिस, खुले पनीर पर चला बुलडोजर, मसालों के नमूने जांच को भेजे गए”

“चारधाम यात्रा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: 15 होटल-ढाबों पर छापा, 6 को नोटिस, खुले पनीर पर चला बुलडोजर, मसालों के नमूने जांच को भेजे गए”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर सख्ती बढ़ा दी है।

आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा बाट एवं माप नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने भूपतवाला और दुधाधारी चौक क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट सहित करीब 15 प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

साफ-सफाई में लापरवाही पर जारी किए गए नोटिस

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानंद जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके अलावा कुछ प्रतिष्ठानों के लाइसेंस में दर्ज पता और वास्तविक संचालन स्थल में भी विसंगतियां मिलीं। इस पर छह ढाबा संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से मसालों के तीन नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को परीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खुला पनीर कराया नष्ट

निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में लगभग 1.5 किलोग्राम खुला पनीर पाया गया, जिसकी गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर संदेह व्यक्त किया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त पनीर को नष्ट कराया।

ALSO READ  “लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे! श्री सीमेंट फैक्ट्री के बाहर से 800 कट्टों से भरा ट्रक उड़ाया, बिजनौर में ठिकाने लगाने का सपना देख रहा था चोर, मगर लक्सर पुलिस की मुस्तैदी ने रास्ते में ही कर दिया खेल खत्म”

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खुले खाद्य पदार्थों के भंडारण और बिक्री में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

रसोई और फ्रिज की सफाई के निर्देश

संयुक्त टीम ने सभी होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को रसोईघर, भंडारण कक्ष और फ्रिज की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में खाद्य प्रतिष्ठानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। स्वच्छता और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अधिक मूल्य वसूली पर चालान

बाट एवं माप नियंत्रण विभाग की जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान उपभोक्ताओं से अंकित मूल्य से अधिक कीमत वसूलता पाया गया। विभाग ने तत्काल चालान की कार्रवाई करते हुए संचालक को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।

घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर चेतावनी

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सभी प्रतिष्ठानों को रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवचंद, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा तथा वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान प्रदीप बिजलवाल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा अवधि में ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। :::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 1
Users Today : 153
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 1
Users Today : 153
Users Yesterday : 1368