न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!
Home » मुलाकात » “लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने ग्राम धनपुरा में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, न्याय व हर संभव मदद का दिया भरोसा – बेटियों की सुरक्षा को बताया मानवता का परम धर्म”

“लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने ग्राम धनपुरा में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, न्याय व हर संभव मदद का दिया भरोसा – बेटियों की सुरक्षा को बताया मानवता का परम धर्म”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार/धनपुरा। हरिद्वार जनपद के ग्राम धनपुरा में नाबालिग बेटी के साथ हुई दर्दनाक गैंगरेप की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद आज स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद और अमानवीय बताया तथा आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।विधायक शहजाद ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि “बेटियां किसी भी धर्म या जाति की हों, उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना ही मानवता का परम धर्म है।” उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि पीड़िता और उसका परिवार न्याय पा सके तथा समाज में बेटियों की सुरक्षा का संदेश जाए।ग्राम धनपुरा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने यह भी कहा कि समाज को ऐसे अपराधों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय की राह में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

 

ALSO READ  "भेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गरमाई सियासत, बीएमकेपी-इंटक का दिल्ली तक जोरदार प्रदर्शन — इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी खुद करेंगे सीएमडी से निर्णायक वार्ता, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 1 5 0
Users Today : 296
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 1 5 0
Users Today : 296
Users Yesterday : 1042