न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पर्यटन को 12 महीने रफ्तार देने की तैयारी! राज्यपाल गुरमीत सिंह से पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की मुलाकात, जिलावार बनेगा एडवेंचर कैलेंडर BIG BREAKING:: एक्कड़ कलां में 10 अक्टूबर को लगेगा कानून की जानकारी का महाकुंभ, जनपद न्यायाधीश से लेकर डीएम-एसएसपी तक जुटेंगे, तैयारियों में जुटा प्रशासन! BIG BREAKING:: उत्तराखंड की सियासत में तीसरे विकल्प का शंखनाद! आनंद स्वरूप बोले—‘एक पार्टी नागनाथ तो दूसरी सांपनाथ’, 1 नवंबर को देहरादून से होगा बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: दूरस्थ पहाड़ों की आवाज बनी धामी सरकार! SC-ST समाज से CM धामी का आत्मीय संवाद, बोले—हर वर्ग को मिलेगा विकास का समान हक BIG BREAKING:: जलालपुर डाडा में 29 पुराने पेड़ों की होगी सार्वजनिक नीलामी, 14 अक्टूबर को लगेगी बोली—2.75 लाख से होगी शुरुआत BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: ब्लिंकिट वेयरहाउस से कुट्टू-पनीर के 4 नमूने, होटल में एक्सपायरी सामान मिलने पर चालान
Home » दर्दनाक » “इकबालपुर रेल ट्रैक पर प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: मंगनी से पहले प्रेमियों ने दी जान, युवक की मौत, युवती गंभीर”

“इकबालपुर रेल ट्रैक पर प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: मंगनी से पहले प्रेमियों ने दी जान, युवक की मौत, युवती गंभीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर में सोमवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक युवक और युवती ने इकबालपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। हादसे में युवक प्रवेज़ पुत्र शकूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।पुलिस के अनुसार मृतक विवाहित था और तीन बच्चों का पिता था। दोनों परिवार मूल रूप से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से करीबी संबंध थे। पिछले सप्ताह युवती की सगाई तय होनी थी, लेकिन उससे पहले ही वह युवक के साथ घर से लापता हो गई थी। तब से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।सोमवार को दोनों ने यह चरम कदम उठाया, जिसने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल युवती का इलाज जारी है। साथ ही, घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 2 7 0
Users Today : 472
Users Yesterday : 944
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 2 7 0
Users Today : 472
Users Yesterday : 944