न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!
Home » जिम्मेदारी » “समाजसेवा से संवैधानिक दायित्व तक: शारिक मलिक बने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, पांच साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी”

“समाजसेवा से संवैधानिक दायित्व तक: शारिक मलिक बने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, पांच साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)नागल। राज्यपाल ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 2002 की धारा 3(2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए क्षेत्र के गांव सरसीना निवासी समाजसेवी मतलूब अहमद के पुत्र शारिक मलिक को आयोग का सदस्य नामित करने की स्वीकृति प्रदान की है। जारी आदेश के अनुसार, आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्य में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके कल्याण हेतु बनाई गई योजनाओं की निगरानी करना है।

शारिक मलिक का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले पांच वर्षों तक रहेगा। वर्तमान में वे महर्षि दयानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बडूली के निदेशक हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सदस्य नियुक्त होने पर शारिक मलिक ने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया और कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान, उनके हितों की रक्षा और शिक्षा व सामाजिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देंगे।

शारिक मलिक की नियुक्ति की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों का समाधान प्रभावी ढंग से होगा।

ALSO READ  “हरिद्वार में शिक्षा की नई इबारत: डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया अलीपुर प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण, बच्चों को मिला सुन्दर व फ्रेंडली माहौल, कंपनी ने उठाया विद्यालय की जिम्मेदारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 1 1 4
Users Today : 260
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 1 1 4
Users Today : 260
Users Yesterday : 1042