न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » योगदान » धराली-हर्षिल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51 लाख का योगदान

धराली-हर्षिल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51 लाख का योगदान

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51 लाख का योगदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों का आगे आकर सहयोग करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के योगदान न केवल राहत और पुनर्वास कार्यों में सहायक होते हैं, बल्कि यह समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूती देते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की हरसंभव सहायता और पुनर्वास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त धनराशि का उपयोग प्रभावित परिवारों की मदद, बुनियादी सुविधाओं की बहाली और आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति में पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने भी विश्वास जताया कि उनका योगदान आपदा पीड़ितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

 

ALSO READ  दून विश्वविद्यालय का मानवीय योगदान: कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सीएम धामी को राहत कोष हेतु एक दिन का वेतन भेंट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930