न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » योगदान » “सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज की राष्ट्रभक्ति, सैनिक कल्याण कोष में 51 हजार का योगदान — श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने भारतीय सेना के साहस और बलिदान को किया नमन”

“सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज की राष्ट्रभक्ति, सैनिक कल्याण कोष में 51 हजार का योगदान — श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने भारतीय सेना के साहस और बलिदान को किया नमन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । एस एम जे एन पीजी कॉलेज में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कॉलेज परिवार ने सैनिक कल्याण कोष में ₹51,000 /- की धनराशि भेंट की

इस मौके पर अपने संदेश में अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंध समिति श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। श्रीमहंत ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय सेना अपने साहस और बलिदान के लिए संपूर्ण विश्व में अग्रणी हैं

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि हर साल सात दिसंबर को मनाया जाने वाला सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश के हर नागरिक के हृदय में अपनी सेना के प्रति गर्व का भाव भर देता है। उन्होंने झंडे में मौजूद तीन रंगों (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) का महत्व समझाया, जो तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना, और वायु सेना) का प्रतीक हैं। प्रो. बत्रा ने कहा कि हमारी सेनाओं का अदम्य साहस, शौर्य, त्याग व बलिदान का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सेना के जवान सीमा पर सुरक्षा के साथ-साथ देश की आंतरिक एवं दैवीय आपदाओं के समय भी देशवासियों के जीवन की रक्षा और राहत पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं

सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ शिव कुमार चौहान ने सेनाओं के वीर जवान अत्यंत कठिन परिस्थितियों एवं दुर्गम स्थानों पर तैनात रहकर राष्ट्र की सुरक्षा कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ पल्लवी, डॉ. पदमावती तनेजा, दिव्यांश शर्मा, वैभव बत्रा आदि मौजूद रहे।

ALSO READ  धराली-हर्षिल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51 लाख का योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 930