न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “उत्तरकाशी में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सर्जरी! जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की सख्ती से हर अस्पताल की हुई पड़ताल, कमियों पर कार्रवाई — लक्ष्य सिर्फ इलाज नहीं, स्वस्थ और सशक्त समाज”

“उत्तरकाशी में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सर्जरी! जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की सख्ती से हर अस्पताल की हुई पड़ताल, कमियों पर कार्रवाई — लक्ष्य सिर्फ इलाज नहीं, स्वस्थ और सशक्त समाज”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने हेतु व्यापक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार, चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता तथा मरीजों को समय पर उपचार सुनिश्चित करने हेतु जनपद के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कमियों की जानकारी लेने हेतु जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे।उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी द्वारा संबंधित तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में प्रभारी चिकित्सक डॉ. राहुल सहित 05 एमबीबीएस, 02 बीडीएस डॉक्टर के अतरिक्त नर्सिंग स्टाफ में 06 कर्मचारी तैनात हैं। एसडीएम द्वारा मरीज पंजीकरण, प्रसूति कक्ष, इमर्जेंसी कक्ष और लैब का निरीक्षण किया गया जहां सफाई व्यवस्था की कमी को देखते हुए सफाई की समुचित व्यवस्था व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये तथा उपकेन्द्र में 2 माह से एएनएम का पद रिक्त है जिसके सापेक्ष झाला एएनएम द्वारा कार्य किया जा रहा है। फार्मेसी में एंटी रेबीज व एंटी वेनम सहित सभी आवश्यक दवाई उपलब्ध हैं।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगनानी के बंद होने की शिकायत मिलने पर इसका निरीक्षण किया गया । इस दौरान केंद्र बंद पाया गया जिस पर कार्यवाही करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराने पर उपकेन्द्र खोला गया।

उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा द्वारा संबंधित तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुंडा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्रह्मखाल में निरीक्षण के दौरान नागरिकों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। जिसमें एक्स रे टेक्नीशियन की कमी को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को इसके संबंध में निर्देशित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौंतरी में स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त सफाई कर्मचारी की आवश्यकता पर कार्यवाही के निर्देश दिए गये।

ALSO READ  चोरी के 24 घंटे में सुलझा मामला: एक्टिवा स्कूटी समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी द्वारा संबंधित तहसील अंतर्गत दौलतराम रवालंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति जांची गई। और लैब कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, औषधि भंडार कक्ष , इमर्जेंसी कक्ष, एक्सरे कक्ष आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दंत चिकित्सक सहायक, सफाई कर्मचारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर की कमी से जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवगत कराया गया।

उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश चन्द रमोला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमोला , गुन्दियाटगांव का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत पद के सापेक्ष के उचित संख्या में कार्मिकों की नियुक्ति किए जाने से अवगत गया गया। निरीक्षण के दौरान यहां गायनोलॉजिस्ट, आर्थोलॉजिस्ट, सीटी स्कैन और ब्लड बैंक की नितांत आवश्यकता अतिरिक्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताई गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का सुनिश्चित उपयोग है। निरीक्षण अभियान का उद्देश्य जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति एवं पारदर्शिता प्रदान करना है, जिससे प्रत्येक नागरिक को बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि सभी आवश्यक दवाएं, उपकरण एवं मानव संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जाएं तथा मरीजों को कोई असुविधा न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 1
Users Today : 261
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 1
Users Today : 261
Users Yesterday : 861