न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » पहल » “खाकी का भरोसा हर दरवाज़े पर — सिडकुल पुलिस का डोर-टू-डोर अभियान, अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता-क्षेम से लेकर नौकरों के सत्यापन तक सुरक्षा की मजबूत पहल”

“खाकी का भरोसा हर दरवाज़े पर — सिडकुल पुलिस का डोर-टू-डोर अभियान, अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता-क्षेम से लेकर नौकरों के सत्यापन तक सुरक्षा की मजबूत पहल”

(शहजाद अली हरिद्वार)सिडकुल/हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और उनके प्रति विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों, विशेषकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों के घर-घर जाकर उनकी कुशलता-क्षेम पूछी गई और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।पुलिस टीम ने अकेले निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के यहां कार्यरत नौकरों एवं घरेलू सहायकों का सत्यापन भी किया। इस दौरान नागरिकों को बताया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को व्यक्तिगत सुरक्षा, सतर्कता और सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया।अभियान के दौरान पुलिस ने बुजुर्गों को यह भी जानकारी दी कि किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि या परेशानी के समय वे तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें या थाना सिडकुल के सीयूजी नंबर पर सूचना दें। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।थाना सिडकुल पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा इस तरह के जनसंपर्क एवं सुरक्षा अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि बुजुर्ग खुद को सुरक्षित, सम्मानित और आश्वस्त महसूस कर सकें।

ALSO READ  हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की दूरदर्शी पहल ने बदली महिलाओं की तकदीर, कांवड़ मेला बना आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्द्धन का ऐतिहासिक मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 5
Users Today : 700
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 5
Users Today : 700
Users Yesterday : 1179