न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » अभियान » “जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शिवालिक नगर में स्वच्छता की सुंदर पहल अधिशासी अधिकारी तारीख़ खान के नेतृत्व में चला विशेष सफाई अभियान, निखरा पूरा नगर क्षेत्र”

“जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शिवालिक नगर में स्वच्छता की सुंदर पहल अधिशासी अधिकारी तारीख़ खान के नेतृत्व में चला विशेष सफाई अभियान, निखरा पूरा नगर क्षेत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा दिनांक 14 दिसंबर 2025 को एक व्यापक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना था, जिसमें नगर पालिका की पूरी टीम ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई।नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी तारीख खान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों ने भी स्वयं मैदान में उतरकर सफाई कार्य की निगरानी की। अभियान के तहत मुख्य सड़कों, आंतरिक गलियों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं आवासीय कॉलोनियों में विशेष रूप से सफाई कराई गई। कूड़ा-कचरा हटाने, नालियों की तली झाड़ सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा सार्वजनिक स्थलों पर जमा गंदगी को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया।सफाई अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और नगर पालिका का सहयोग करें। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।अधिशासी अधिकारी तारीख खान ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शिवालिक नगर को स्वच्छता की मिसाल बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और रोग-मुक्त रखा जा सके।इस व्यापक सफाई अभियान के बाद शिवालिक नगर में हर गली-हर मोड़ पर साफ-सफाई की नई चमक दिखाई दी, जिससे स्थानीय नागरिकों ने भी संतोष व्यक्त किया और नगर पालिका के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 2
Users Today : 262
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 2
Users Today : 262
Users Yesterday : 861