न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » फैसला » कोलकाता हाईकोर्ट का फैसला: मोहम्मद शमी देंगे हर महीने पत्नी हसीन जहां और बेटी को 4 लाख रुपये

कोलकाता हाईकोर्ट का फैसला: मोहम्मद शमी देंगे हर महीने पत्नी हसीन जहां और बेटी को 4 लाख रुपये

(शहजाद अली हरिद्वार)भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को कोलकाता हाईकोर्ट ने अपनी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां और बेटी आयरा के भरण-पोषण के लिए हर महीने 4 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। यह राशि मेंटेनेंस के रूप में निर्धारित की गई है।

इस केस की सुनवाई 21 अप्रैल 2025 को हुई थी, जिस पर 1 जुलाई 2025 को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेशानुसार, शमी को यह रकम नियमित रूप से हर महीने अदा करनी होगी।

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां का निकाह 7 अप्रैल 2014 को हुआ था। करीब एक साल बाद, 17 जुलाई 2015 को उनकी बेटी आयरा का जन्म हुआ।

बाद में शमी को यह जानकारी मिली कि हसीन जहां पहले से शादीशुदा थीं और उनकी पहली शादी से दो बच्चे भी हैं। इसके बाद से दोनों के रिश्तों में तनाव बना रहा और मामला तलाक तक पहुंच गया।

कोर्ट के इस फैसले को घरेलू मामलों में एक अहम उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 4
Users Today : 17
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 4
Users Today : 17
Users Yesterday : 938