न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » संकल्प » “उत्तराखण्ड की हवाई झलकियों से समृद्धि की नई उड़ान तक: मुख्यमंत्री ने ‘Aerial Vistas of Uttarakhand’ के विमोचन के साथ पर्यटन, निवेश और विकास की दिशा में गिनाए राज्य सरकार के संकल्प”

“उत्तराखण्ड की हवाई झलकियों से समृद्धि की नई उड़ान तक: मुख्यमंत्री ने ‘Aerial Vistas of Uttarakhand’ के विमोचन के साथ पर्यटन, निवेश और विकास की दिशा में गिनाए राज्य सरकार के संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री भूमेश भारती द्वारा तैयार की गई अद्वितीय कॉफी टेबल बुक “Aerial Vistas of Uttarakhand” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस संकलन को उत्तराखण्ड की प्रकृति, संस्कृति और सौंदर्य का शानदार प्रतिबिंब बताते हुए भूमेश भारती जी के 15 वर्षों के समर्पण की सराहना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यटक बढ़ने की संभावना को देखते हुए चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली–देहरादून एलिवेटेड रोड के जल्द शुरू होने से राज्य में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए 26 कि.मी लंबे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड हेतु केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया गया है।मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि फ्लोटिंग पॉपुलेशन के लिए सुविधाएं विकसित करने हेतु नीति आयोग से विशेष ग्रांट की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने अब तक 6,500 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर एक मजबूत संदेश दिया है कि राज्य विकास की ओर अग्रसर है।पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति के अंतर्गत निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि फिल्म निर्माण को सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है और विशेष सब्सिडी दी जा रही है, जिसके फलस्वरूप उत्तराखण्ड को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।मुख्यमंत्री ने यह भी साझा किया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा उत्तराखण्ड के चार गांव—जखोल, हर्षिल, गूंजी और सूपी—को “सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।कार्यक्रम में अपर सचिव मुख्यमंत्री श्री बंशीधर तिवारी, दून विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. सुरेखा डंगवाल, वरिष्ठ पत्रकार श्री सतीश शर्मा और विभिन्न जिलों से आए फोटोजर्नलिस्ट उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

ALSO READ  "सहकार मंथन-2025: डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में सहकारी समितियों के दम पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता आत्मनिर्भर उत्तराखंड का भव्य संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 7
Users Today : 277
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 7
Users Today : 277
Users Yesterday : 861