न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » निर्देश » कांवड़ यात्रा में आस्था को मिलेगा पूरा सम्मान: हरिद्वार में यात्रा मार्ग की 14 शराब की दुकानें रहेंगी पर्दे से ढकी, मांस की दुकानें रहेंगी बंद

कांवड़ यात्रा में आस्था को मिलेगा पूरा सम्मान: हरिद्वार में यात्रा मार्ग की 14 शराब की दुकानें रहेंगी पर्दे से ढकी, मांस की दुकानें रहेंगी बंद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्रावण मास में होने वाले कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हरिद्वार जिले में यात्रा मार्ग पर स्थित अंग्रेजी और देशी शराब की कुल 14 दुकानों को पर्दे से ढकने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के आदेश पर आबकारी विभाग ने संबंधित दुकान संचालकों को इस बारे में लिखित सूचना जारी कर दी है।

इस वर्ष कांवड़ मेला 11 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित होगा, जिसमें हरिद्वार में लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री पहुंचते हैं। मुख्य रूप से मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, गुरुग्राम, पानीपत, सहारनपुर और पंजाब जैसे क्षेत्रों से आने वाले भक्त हरिद्वार-दिल्ली हाईवे, बहादराबाद, मंगलौर, धनौरी, इमलेखड़ा और भगवानपुर मार्ग से गुजरते हैं।

श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन ने न केवल शराब की दुकानों को पर्दे से ढकने, बल्कि मांस की दुकानों को भी पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 10 जुलाई की रात से चिन्हित सभी 14 शराब की दुकानों को ढक दिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा भावना और धार्मिक आस्था पर कोई आंच न आए।

यह कदम कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, श्रद्धापूर्ण और व्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रशासन की सतर्कता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

ALSO READ  "हरिद्वार में बारिश बनी मुसीबत! डीएम मयूर दीक्षित का हाई अलर्ट, जलभराव से आपदा तक हर स्थिति पर 24 घंटे निगरानी, अधिकारियों को लापरवाही पर सख्त चेतावनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 1
Users Today : 204
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 1
Users Today : 204
Users Yesterday : 930