न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » कांवड़ मेला 2025: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 ढाबों और भोजनालयों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

कांवड़ मेला 2025: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 ढाबों और भोजनालयों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बहादराबाद से धनौरी तक कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित 21 स्थायी एवं अस्थायी ढाबों, भोजनालयों और होटलों का निरीक्षण किया।इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य अधिकारी दिलीप जैन, योगेन्द्र पाण्डेय, कैलाश चंद्र टम्टा और पवन कुमार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान छह प्रतिष्ठानों में फूड लाइसेंस न पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए और तीन दिन के भीतर लाइसेंस प्राप्त कर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।टीम ने प्रतिष्ठानों को हिदायत दी कि वे खुले तेल और मसालों का प्रयोग न करें, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को तुरंत नष्ट करें, अवशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण करें और कार्यरत वर्करों के हेल्थ सर्टिफिकेट एवं पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखें।निरीक्षण के दौरान एक ढाबे से खुले हल्दी पाउडर का सैंपल भी लिया गया, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए की गई है।

ALSO READ  "शिवालिक नगर के होटल में देर रात DJ को लेकर मचा बवाल, “DJ वाले बाबूजी” समेत 5 लोग पुलिस हिरासत में, शराब के नशे में हुई मारपीट के बाद रानीपुर पुलिस का त्वरित एक्शन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930