(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जीआरपी हरिद्वार ने कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में ट्रेनों में चोरी की घटनाओं का बड़ा खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपियों में अंश शर्मा (मुरादाबाद), बलदेव सिंह रावत (टिहरी गढ़वाल) और दीपक सेमवाल (टिहरी गढ़वाल) शामिल हैं।
मामला 25 जनवरी 2026 का है, जब ट्रेन संख्या 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस के कोच S-9 से एक यात्री की पत्नी का पर्स चोरी हो गया था।
पर्स में दो मोबाइल फोन, एयरपॉड, ₹20 हजार नकद, डेबिट-क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। घटना की जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मुकदमा जीआरपी हरिद्वार में स्थानांतरित किया गया।
जांच में सामने आया कि अंश और बलदेव चलती ट्रेनों में मोबाइल व पर्स चोरी करते थे, जबकि तीसरा साथी दीपक मोबाइल का लॉक तोड़कर नया यूपीआई पिन सेट करता था। इसके बाद आरोपी एटीएम से रकम निकाल लेते थे। चोरी हुए मोबाइल से देहरादून के एक एटीएम से निकासी के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी हुआ एप्पल आईफोन व ईयरबड्स बरामद किए गए।
तीनों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। कप्तान अरुणा भारती ने टीम को सराहना दी है।
पुलिस टीम–
1-उ0नि0 प्रमोद कुमार
2-अ0उ0नि0 श्यामदास
3-कान्स जाहुल हसन
4-कान्स ईश्वर नेगी
5-कान्स दीपक चौधरी SOG GRP
6- कान्स मनोज कुमार SOG जीआरपी


























Users Today : 12
Users Yesterday : 757
