न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » धमकी » सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में जान से मारने की धमकी, आजाद समाज पार्टी ने दर्ज कराया मुकदमा, बढ़ी सुरक्षा की मांग

सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में जान से मारने की धमकी, आजाद समाज पार्टी ने दर्ज कराया मुकदमा, बढ़ी सुरक्षा की मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पार्टी के अनुसार, चंद्रशेखर को यह धमकी व्हाट्सएप के माध्यम से पार्टी के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई है। धमकी देने वाले ने 10 दिन के भीतर उन्हें मारने की बात लिखी है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है।

इस संबंध में आजाद समाज पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए नगीना थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और व्हाट्सएप नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

पार्टी की ओर से कहा गया है कि यह हमला सिर्फ चंद्रशेखर पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज पर है। पार्टी ने प्रशासन से आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है और चंद्रशेखर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ALSO READ  नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान को जान से मारने की धमकी,CCTV में कैद हुई घटना पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 4
Users Today : 724
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 4
Users Today : 724
Users Yesterday : 672