न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » पर्दाफाश » “Haridwar: पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद”

“Haridwar: पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) Roorkee:हरिद्वार में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी के कुल 17 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, जनपद में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ठोस सुरागरसी, पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। चेकिंग अभियान के दौरान सालियर चेक पोस्ट पर तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ में उनके जवाब संदिग्ध पाए जाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शाहपुर रुड़की स्थित जियाउलहक के आम के बाग के पास एक खंडहर में छिपाकर रखे गए चोरी के वाहन बरामद किए। बरामद वाहनों में कोतवाली गंगनहर में दर्ज चार मुकदमों से संबंधित चार मोटरसाइकिलें, कोतवाली कनखल के एक मुकदमे से संबंधित एक मोटरसाइकिल तथा 12 अन्य दोपहिया वाहन शामिल हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने संबंधित मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन पुत्र समय सिंह निवासी छापुरशेर अफगानपुर थाना भगवानपुर, आशु कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी हबीबपुर निवादा थाना कलियर तथा शौकीन पुत्र शकीर निवासी सिकंदरपुर थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें सुनसान स्थान पर छिपाकर रखता था और बाद में बेचने की फिराक में रहता था।पूरे अभियान का नेतृत्व कोतवाली गंगनहर के प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवाण, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल यूनूस बेग, हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद, कांस्टेबल राकेश राणा, अर्जुन सिंह, राहुल तथा सीआईयू हरिद्वार के कांस्टेबल वसीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।हरिद्वार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों का पता लगाने और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 4
Users Today : 1291
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 4
Users Today : 1291
Users Yesterday : 886