न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हड़कंप » “2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन”

“2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में महज़ दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया। खड़खड़ी क्षेत्र स्थित सूखी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव आने से नदी किनारे खड़े कई वाहन बह गए। बहाव में बहने के बाद वाहन आगे जाकर फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और कांवड़ मेला व्यवस्था में उपलब्ध हाइड्रा व क्रेन की मदद से वाहनों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मौके पर पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए लोगों को नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की।एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के वाहनों के लिए लगभग 13 निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह घटना कश्यप चौक और श्मशान घाट के बीच स्थित सूखी नदी क्षेत्र की है, जहां अंत्येष्टि में शामिल होने आए कुछ लोगों ने अपने वाहन नदी किनारे खड़े कर दिए थे। अचानक बारिश का पानी आने से जलस्तर बढ़ा और वाहन उसकी चपेट में आ गए।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मौके पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं तथा पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में सूखी नदी क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग न होने दी जाए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

Share This
ALSO READ  “15 फीट गहरे कुएं में गिरा गुलदार, भौंरी गांव में मचा हड़कंप — घंटों की जद्दोजहद के बाद वन विभाग ने किया रोमांचक रेस्क्यू, ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित निकाला बाहर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 3
Users Today : 1380
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 3
Users Today : 1380
Users Yesterday : 886