न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » अभियान » “कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!”

“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आगामी कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम रुड़की द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कांवड़ पटरी मार्ग पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों एवं घास की कटाई कराई गई तथा सड़क, नालियों और आसपास के क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की गई, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर निगम की टीम द्वारा पूरे मार्ग का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा की अवधि तक नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जाए तथा मार्ग पर कहीं भी कूड़ा-करकट, जलभराव अथवा अन्य अवरोध उत्पन्न न होने पाए। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों एवं संसाधनों की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम रुड़की द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यात्रा मार्ग पर लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लाखों श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी यात्रा पूर्ण कर सकें।

नगर निगम ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहभागी बनकर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ रुड़की के निर्माण में अपना योगदान दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 0 4
Users Today : 149
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 0 4
Users Today : 149
Users Yesterday : 723