न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » अभियान » काँवड़ मेला-2025 की सुरक्षा को लेकर रानीपुर पुलिस का सख्त सत्यापन अभियान: 110 लोगों का सत्यापन, 4 मकान मालिकों पर ₹40,000 जुर्माना, हर रविवार चल रहा सघन चेकिंग ऑपरेशन

काँवड़ मेला-2025 की सुरक्षा को लेकर रानीपुर पुलिस का सख्त सत्यापन अभियान: 110 लोगों का सत्यापन, 4 मकान मालिकों पर ₹40,000 जुर्माना, हर रविवार चल रहा सघन चेकिंग ऑपरेशन

(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर। आगामी काँवड मेला-2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने की दिशा में रानीपुर पुलिस सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा हर रविवार को बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, कबाड़ी, होटल व ढाबों में कार्यरत व्यक्तियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस टीमों ने शिवलोक टिबड़ी, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, शिवालिक नगर और सुमननगर क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 110 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया।पुलिस द्वारा चलाए गए इस सघन अभियान में पाया गया कि कुछ मकान मालिकों ने बिना सत्यापन के किरायेदारों और घरेलू नौकरों को अपने यहाँ रखा हुआ था। इस लापरवाही पर रानीपुर पुलिस ने चार मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल ₹40,000 का कोर्ट चालान किया।अभियान के दौरान पुलिस ने सभी मकान मालिकों को निर्देशित किया कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही होटल/ढाबों में काम कर रहे कर्मियों को भी अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।

रानीपुर पुलिस का यह अभियान न सिर्फ अपराधों की रोकथाम में मददगार साबित हो रहा है बल्कि काँवड मेले जैसे बड़े आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को भी सशक्त बना रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना सत्यापन पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता का भी दिया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930