न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » संदेश » “मानव तस्करी के खिलाफ हरिद्वार में गूंजी जागरूकता की हुंकार, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का दिया मजबूत संदेश!”

“मानव तस्करी के खिलाफ हरिद्वार में गूंजी जागरूकता की हुंकार, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का दिया मजबूत संदेश!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की ओर से मानव तस्करी के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), सेक्टर-4, हरिद्वार में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सिमरनजीत कौर, बाल कल्याण समिति, हरिद्वार की सदस्य सुनीता चौधरी तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 के प्रधानाचार्य अनुपम जगा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना कर किया।

रैली में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां एवं बैनर हाथों में लेकर लोगों को इस सामाजिक बुराई के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से बच्चों को मानव तस्करी के खतरों, उससे बचाव के उपायों, कानूनी अधिकारों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि मानव तस्करी समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनजागरूकता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा समाज को भी इस विषय में जागरूक करें।

बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। यदि कहीं भी बच्चों के शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह या मानव तस्करी जैसी घटनाओं की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग या प्रशासन को सूचित करना चाहिए।

ALSO READ  "जिला सहकारी संघ चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप! रामबीर सिंह बने अध्यक्ष, सतबीर सिंह उपाध्यक्ष, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों में जश्न"

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम जगा ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना भी विद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा मानव तस्करी के विरुद्ध एकजुट होकर समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 1
Users Today : 1298
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 1
Users Today : 1298
Users Yesterday : 886