न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » आंकड़े » “हरिद्वार में आस्था का महासैलाब, पांचवें दिन 32 लाख 25 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 1 करोड़ 9 लाख 10 हजार कांवड़िए पहुंचे अपने गंतव्य की ओर”

“हरिद्वार में आस्था का महासैलाब, पांचवें दिन 32 लाख 25 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 1 करोड़ 9 लाख 10 हजार कांवड़िए पहुंचे अपने गंतव्य की ओर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 3 अगस्त। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा-2026 पूरे शबाब पर है। यात्रा के पांचवें दिन सोमवार को आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि करीब 32 लाख 25 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 1 करोड़ 9 लाख 10 हजार श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, हर दिन शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया है। कांवड़ मार्गों, प्रमुख स्नान घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता कर्मियों और अन्य विभागों की टीमें लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही हैं।

यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध बनाए रखने के लिए यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, सफाई व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का दावा है कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं ताकि लाखों शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने सभी कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुशासित कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में अपना सहयोग दें।

ALSO READ  "हरिद्वार में फूटा आस्था का महाविस्फोट! 39 लाख 15 हजार शिवभक्तों ने भरी हुंकार, कांवड़ यात्रा में 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 3
Users Today : 392
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 3
Users Today : 392
Users Yesterday : 729