न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सिडकुल पॉलिटेक्निक में गूंजी उद्यमिता की हुंकार, छात्र बनेंगे नौकरी तलाशने वाले नहीं—रोजगार देने वाले! BIG BREAKING:: मानसून के बाद हरिद्वार की सफाई का महाअभियान तेज, भगत सिंह चौक पहुंचे नगर आयुक्त नंदन कुमार, झाड़ियां-गंदगी हटाने के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: अब खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतार! लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति ने शुरू की ऑनलाइन उर्वरक बिक्री व्यवस्था BIG BREAKING:: कटारपुर में BJP की हुंकार! हर बूथ मजबूत करने की रणनीति, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने कसी कमर BIG BREAKING:: बहादराबाद में लगा ‘जन-जन की सरकार’ का महाशिविर, 630 ग्रामीण पहुंचे—23 विभागों ने एक छत के नीचे सुनी समस्याएं BIG BREAKING:: रोशनाबाद में हॉकी का रोमांच! मुख्यमंत्री ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज, पहले दिन मैदान पर बरसे गोल
Home » आंकड़े » “हरिद्वार में फूटा आस्था का महाविस्फोट! 39 लाख 15 हजार शिवभक्तों ने भरी हुंकार, कांवड़ यात्रा में 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड”

“हरिद्वार में फूटा आस्था का महाविस्फोट! 39 लाख 15 हजार शिवभक्तों ने भरी हुंकार, कांवड़ यात्रा में 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के आठवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 39 लाख 15 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।

ALSO READ  "हरिद्वार में आस्था का महासैलाब! छठे दिन 34.15 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, कुल संख्या 1.43 करोड़ के पार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 6 6 0 6
Users Today : 228
Users Yesterday : 1270
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 6 6 0 6
Users Today : 228
Users Yesterday : 1270