न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “कांवड़ियों की सेहत से कोई समझौता नहीं! हरिद्वार में ढाबों-रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग का अचानक निरीक्षण, 4 नमूने जांच के लिए सील”

“कांवड़ियों की सेहत से कोई समझौता नहीं! हरिद्वार में ढाबों-रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग का अचानक निरीक्षण, 4 नमूने जांच के लिए सील”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अभियान दल ने साधुबेला, भूपतवाला, बैरागी कैम्प आदि क्षेत्रों में स्थित स्थायी एवं अस्थायी ढाबों, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।इस अभियान के दौरान विभिन्न ढाबों एवं खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों से क्रीम, कढ़ी पकौड़ा, बेसन एवं स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक सहित कुल-04 नमूने जांच हेतु लिए गए।

स्थायी एवं अस्थायी ढाबों एवं रेस्टोरेंट्स के संचालकों को साफ सफाई एवं स्वच्छता रखने, ताजा भोजन परोसने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा गुणवत्तायुक्त एवं कच्चे खाद्य सामग्री का ही भोजन बनाने में प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। इस अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डे एवं कैलाश चन्द्र शर्मा मौजूद थे।उन्होंने कहा कि यह अभियान को आगे भी निरन्तर जारी रखा जाएगा।

ALSO READ  कलियर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मकान की छत पर चल रहा था गौकशी का खेल, 120 किलो गौमांस, चापड़ और कुल्हाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार—ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 5
Users Today : 317
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 5
Users Today : 317
Users Yesterday : 1368